युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत….

ख़बर शेयर करें -

खटीमा- जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में कांग्रेस विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी के कैंप कार्यालय में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य, जिला महासचिव हिमांशु तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष ललित ज्याला, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह राणा, नानकमत्ता विधानसभा अध्यक्ष तारीक खान तथा उपाध्यक्ष सलमान अली का फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया

 

साथ ही एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। स्वागत समारोह के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया तथा पार्टी के हित में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को मजबूत करने का विश्वास दिलाया। वहीं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बाबी राठौर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सभी लोग एकजुट होकर पार्टी के हित में कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *