पढ़िए आखिर क्यों सुर्खियों में आया जैन ग्लोबल स्कूल…

ख़बर शेयर करें -

कवरेज के दौरान स्कूल के मुख्य प्रबंधक पुष्कर राज जैन ने मीडिया कर्मियों के साथ की बदसलूकी

सिख संगत न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार हरविंदर सिंह चावला के साथ धक्का मुक्की

पत्रकारों ने कहा मीडिया कर्मियों से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं

रुद्रपुर-(अजीत कुमार पांडे) शहर से कुछ दूरी पर स्थित जैन ग्लोबल स्कूल सुर्खियों में आ गया है। इस स्कूल की एक अध्यापिका ने स्कूल प्रबंधन पर वेतन न देने का आरोप लगाया है। वही जैन ग्लोबल स्कूल की टीचर दीपिका अरोरा ने वेतन न मिलने से खफा होकर स्कूल के मुख्य द्वार पर धरना देना शुरू कर दिया। जब इस मामले की मीडिया को भनक लगी तो कुछ वरिष्ठ पत्रकार कवरेज करने स्कूल जा पहुंचे। जहां जैन ग्लोबल स्कूल के मुख्य प्रबंधक और कांग्रेस नेता पुष्कर राज जैन ने सिख संगत न्यूज नेटवर्क के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के महामंत्री हरविंदर सिंह चावला खालसा के बदसलूकी शुरू कर दी।

 

इतना ही नहीं पुष्कर राज जैन ने उनका कैमरा छीनने का प्रयास किया। वही उन्होंने उनके साथ धक्का मुक्की की। इस मामले की सूचना पर रुद्रपुर शहर के वरिष्ठ पत्रकार सतपाल अरोरा भी मौके पर पहुंचे, और उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए जैन ग्लोबल स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की बात कही। वही शहर के सभी पत्रकारों ने इस मामले की शिकायत जिले के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत से करने की बात कही है।

 

वही कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ गंगवार, और मंत्री एम सलीम खान ने इस घटना को लेकर कड़ी टिप्पणी जताई है। अध्यक्ष सौरभ गंगवार का कहना है कि जन समस्याओं को उजागर करना हर पत्रकार का कर्तव्य है। लेकिन मीडिया के साथ इस तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारी डीएम को ज्ञापन सौंपकर कारवाई की मांग करेंगे। कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के संगठन मंत्री एम सलीम खान ने कहा कि जैन ग्लोबल स्कूल के मुख्य प्रबंधक पुष्कर राज जैन अपना आपा खो बैठे हैं। उन्होंने देश के चौथे स्तम्भ पर हमला करने का प्रयास किया है। वही जिले भर के पत्रकारों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *