तो क्या गजराज की गरज से बदल जाएंगे सियासी समीकरण-भगत के लिए आसान नहीं रहा…….

ख़बर शेयर करें -

 

 

कालाढूंगी– भाजपा से बागी गजराज बिष्ट ने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा और कालाढूंगी विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने 38 साल की राजनीति में मेरे साथ धोखा और पक्षपात किया है अपनी दास्तां सुनाते समय गजराज बिष्ट अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए और पत्रकारों के सामने ही रो पड़े गजराज बिष्ट ने बताया कि मैंने पिछले 38 साल तक भाजपा में राजनीति की है संगठन का एक मजबूत स्तंभ था लेकिन 2022 के चुनाव में भाजपा ने मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा किया है

 

क्योंकि यह मुझे गुमराह करते आए कि हम हल्द्वानी से आप को टिकट देंगे और हम किसी भी राज्य में कोई भी मेयर को टिकट नहीं देंगे लेकिन बाद में हल्द्वानी से मेयर के टिकट होने के बाद तो वही कालाढूंगी विधानसभा से अभी भी मुझे टिकट ना देने से भाजपा ने मेरे साथ पक्षपात और छलावा क्या है क्योंकि कालाढूंगी विधानसभा में भाजपा के विधायक के द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया गया मेरे द्वारा जो भी कार्य किए जाते थे कालाढूंगी विधानसभा में कालाढूंगी विधायक के द्वारा उन कार्यों को रोका जाता था जबकि मैं भी भाजपा का कार्यकर्ता था

 

लेकिन आज जिस प्रकार से यह साबित हो गया है कि जिनके ऊपर मां बाप का साया नहीं होता या आलाकमान में जिनकी पहचान नहीं होती और जो गरीब होता है उसको राजनीति करने का कोई हक नहीं होता वह उन्होंने अपने चुनाव को लड़ने को लेकर कहा कि कल मेरी महापंचायत है जो भी पंचायत फैसला लेगी मैं उस पर अमल करूंगा लेकिन भाजपा ने पिछले 38 साल की राजनीति पर मेरे ऊपर से अपना विश्वास उठा दिया है क्योंकि जिस प्रकार से भाजपा ने मेरे साथ धोखा किया है शायद ही कोई ऐसी पार्टी करती हैविधानसभा में पिछले दो चुनावों में जो समीकरण भाजपा को फायदा पहुंचाते थे, इस चुनाव में वही समीकरण उल्टे हो गए हैं और अब भाग्य में राजयोग लिखा कर लाए भगत के लिए भी राजा दशरथ वाली मुश्किले सामने आ खड़ी हुई है। पिछले चुनाव तक एक तरफ भाजपा का सिंगल प्रत्याशी बंशीधर भगत द्वारा चुनाव लड़ा जाता रहा वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रत्याशी और उनकी पार्टी के बाद ही चुनाव लड़ते थे। जिसका सीधा फायदा पिछले दो चुनावों में बंशीधर भगत को हुआ।

 

लेकिन इस बार बंशीधर भगत के सामने समीकरण ही उल्टे पड़ गए हैं एक और जहां कांग्रेस ने मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के ही बाघी गजराज बिष्ट मैदान में कूद गए हैं। जो चिंता पिछले चुनावों तक कांग्रेस के पास थी, वह चिंता इस बार भाजपा के खेमे में चली गई है। कालाढूंगी विधानसभा सीट पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, गजराज बिष्ट ने आज मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की भाजपा उनसे नफरत करती है और उनके दिल मे पार्टी के लिए कोई जगह नही है।

 

इस दौरान गजराज बिष्ट बेहद भावुक नजर आए, उन्होंने बंशीधर भगत और भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की पार्टी परिवारवाद औऱ पैसे वालो को टिकट देती है, यही नही जिनके माँ बाप नही हैं और जिनकी दिल्ली में कोई पकड़ नही है उनके लिये भाजपा में कोई जगह नही है, गजराज ने कहा की कालाढूंगी सीट से निर्दलीय मैदान में उतरने के बाद भी उनको जन समर्थन मिल रहा है, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा पर भी गजराज ने निशाना साधते हुए कहा की सन 2014 में भ्रष्टाचारी विजय बहुगुणा को खुद कांग्रेस ने हटाया औऱ भाजपा ने उनको पार्टी में लिया इसलिए वे किसी को नसीहत ना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *