हल्द्वानी- फायर बिग्रेड दफ्तर के पास ठेलों पर परोसी जा रही शराब……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- शहर में बार-बार हुड़दंग और महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी के लिए पुलिस भी जिम्मेदार है। पुलिस की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाए घट रही हैं। मंगलपड़ाव चौकी के ठीक बगल में, एमबीपीजी कॉलेज के पास पार्कों में और फायर बिग्रेड मंडी रोड पर खुलेआम ठेलों पर शराब परोसी जा रही है।

 

ठेलों पर शराब पीने के बाद हुड़दंगी सड़कों पर लापरवाही से वाहन दौड़ा रहे हैं। साथ ही महिलाओं और युवतियों से बदतमीजी भी करते हैं। बुधवार शाम को फायर ब्रिगेड के पास खुलेआम ठेलों पर शराब पीते कई लोग दिखाई दिए। उधर पुलिस इन लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। ये हाल तब है जबकि यहां के लोग पुलिस से शिकायत भी कर चुके हैं। माई सिटी रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *