कॉफी के लुप्त के साथ छात्र छात्राओं ने अधिकारियों के साथ की चर्चा…

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) 5 अप्रैल को मुख्य विकास अधिकारी के दिशानिर्देशा अनुसार मेरा सपना मेरा लक्ष्य कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा किया गया। जिस कार्यक्रम के तहत जनपद के गदरपुर ब्लॉक के दिनेशपुर क्षेत्र से राजकीय विद्यालय की 25 बालिकाओं को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी  के साथ कॉफी पर चर्चा ‌(कैरियर सबंधी)  की गई,

जिसमें उन्हें आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को रणनीति बनाकर पूर्ण करने की सलाह दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बालिकाओं को माता-पिता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करने की सलाह दी गई। और मुख्य उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं जानकारी सांझा की गई।  जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा ICDS से संबंधित योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मंत्री मातृत्व वंदना योजना, नंदा गौरा योजना एवं केंद्र पोषित राज्य पोषित  योजनाओं की जानकारी के साथ  व्यक्तित्व निर्माण पर चर्चा की।

इसके क्या छूट बैग वितरित किया गया। इसके तत्पश्चात  बालिकाओं को समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज अधिकारी, बाल विकास,  पेयजल योजना की जानकारी संबंधित विभागों से प्राप्त की गई ।तत्पश्चात छात्रों द्वारा कृष्णा हॉस्पिटल में भ्रमण कर महिला रोग विशेषज्ञ से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। पोस्ट ऑफिस तथा वन स्टॉप सेंटर के भ्रमण के पश्चात  छात्राओं को IEC,  डायरी, पेन सामग्री भी वितरित की गई, महिला शक्ति केंद्र उधम सिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *