उत्तराखंड खबरनामा न्यूज की खबर का हुआ असर, बढ़ोतरी के साथ दिव्यागो के खातों में अब इतनी आएंगी पेंशन

ख़बर शेयर करें -

दिव्याग, वृद्ध और विधवा पेंशन में सौ रुपए प्रति माह की वृद्धि

हल्द्वानी-(एम् सलीम खान) राज्य के दिव्यांग, वृद्ध और विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने वाले के लिए राहत भरी खबर है। इन्हें दी जाने वाली पेंशन योजना में सौ रुपए प्रति माह की वृद्धि की गई है। यानी दिव्यागो, वृद्धाओं और विधवाओं को मिलने वाली मासिक पेंशन सौ रुपए प्रति माह की वृद्धि की गई।अब इसका लाभ उठाने वाले पेंशन धारकों को 1400 रुपए प्रति माह नहीं बल्कि 1500 रुपए प्रति पेंशन दी जाएगी। हल्द्वानी स्थित समाज कल्याण निदेशालय ने यह जानकारी साझा की है।

 

इसके अलावा पेंशन के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है।अब पेंशन प्राप्त व्यक्ति को छह माह का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।प्रति माह यह पेंशन (1500) रुपए संबंधित के बैक खातों में जमा किए जाएंगे। इसके अलावा निदेशालय ने पांच दर्जन से अधिक नयी पेंशनों को भी स्वीकृति दी है। जिसके बाद दिव्यागो और वृदाजनो व विधवाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *