जीत के साथ-साथ कांग्रेस की हार की हैट्रिक लगाने जा रहे-भगत, कालाढूंगी से भाजपा प्रत्याशी ने किया जीत का दावा

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी- विधानसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है । ऐसे में भाजपा, कांग्रेस सहित सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत कोटाबाग में पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने जनसंपर्क किया।

 

 

कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा के विधायक प्रत्याशी बंशीधर भगत ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित है और बड़े अंतर से जीत होगी।

 

इस दौरान बंशीधर भगत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कालाढूंगी विधानसभा में जीत के साथ हैट्रिक लगाने को तैयार हैऔर साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को भी साथ में लेकर चल रही है और उनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा ।

 

 

 वही बंसीधर भगत ने कहा की इस बार हम जीत के साथ- साथ कांग्रेस की हार की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *