महिला और बाल विकास ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई…

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-काशीपुर में महिला और बाल विकास विभाग द्वारा कुमायूं कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में सीबीइ के अंतर्गत बच्चों का अन्नप्राशन और गोद भराई की गई। इस दौरान बालिका का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया।

 

बाल विकास परियोजना अधिकारी विमला बरकोटि व क्षेत्रीय सुपरवाइजर जानकी बिष्ट एवम हेमलता नें 12 गर्भवती महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया। इस दौरान 6 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई जबकि 1 बालक का अन्नप्राशन व एक बालिका का जन्मदिन मनाया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान पार्षद रवि प्रजापति, पुष्कर सिंह बिष्ट, जगत सिंह बिष्ट मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान देवी मिश्रा, अंजू, चंचल, सुमित्रा, पवन देवी मौजूद रही। इस दौरान मौजूद महिलाओं व अन्य लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *