महिलाओं को भी बराबरी का मिलना चाहिए दर्जा

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) महिलाओं के प्रति सम्मान को बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए । आपको बता दें कि भारतवर्ष में भारत की संस्कृति मैं नारी को पूजनीय माना जाता है नारी को पूजा जाता है जहां देवता निवास करते हैं हमारे समाज में मिलाएं अपने जन्म से लेकर मृत्यु तक महिला की एक अहम भूमिका निभाती है

नारी के कई रूप है जहां नारी पत्नी बहन बेटी दोस्त एवं मां वन कर सारे रिश्ते निभाती है आज के दौर में महिलाएं भी कदम से कदम मिलाकर पुरुषों के साथ खड़ी है और हर कार्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं और आगे निरंतर बढ़ती जा रही है।

 

पूजा अरोरा ने कहा कि बहुत अंतर आ चुका है पहले और अब के महिलाओं और युवतियों की स्थिति में अब काफी द्वार खुल गए हैं। स्वयं को साबित और प्रमाणित कर अपनी प्रतिभा, हुनर और गुणों को सामने लाकर साबित कर सकती हैं आज के दौर में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए हौसला ,साहस ओर कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति की जरूरत है

 

और उन्होंने कहा कि आज मुझे खुशी होती है महिलाओं और बेटियों के प्रति समाज की सोच सकारात्मक बदल रही है महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं और यह अच्छा संकेत है उन्होंने कहा कि अभी भी समाज में ऐसे लोग पनप रहे हैं जिनकी सोच अच्छी नहीं है लेकिन जिस तरीके से महिलाओं के हिम्मत और साहस को देश में बढ़ावा मिला है उनको भी अपनी सोच बदल देनी चाहिए और महिलाओं बेटियों को आगे बढ़ा बढ़ने के लिए सहयोग करना चाहिए।

पूजा अरोरा कहा कि मेरा अपना बुटीक है । और मैं महिलाओं सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देती हूं और समाज सेवा ही मेरा लक्ष्य है। लेकिन मुझे अच्छा लगता है की मैं अपने पैरों पर खड़े हो गई हूं ।और मैं एक सक्षम महिला हूं मुझे खुशी होती है कि जो मैंने सपना देखा था वह साबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *