महिला कांग्रेस कमेटी को मजबूत बनाने के लिए होगा बड़ा फेरबदल-मीना शर्मा…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा है कि उत्तराखंड में महिला कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने के लिए कठोर और सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे शर्मा ने कहा कि बहुत जल्दी राज्य में महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भारी फेरबदल की संभावना है

 

इधर रविवार को शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय 24 अकबर रोड दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटटा डिसूजा से मुलाकात की और महिला संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा की यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूजा ने कहा कि राज्य में हुए विधानसभा चुनाव अपेक्षाकृत पार्टी के अनुकूल नहीं रहे लेकिन परिणामों से हमें निराश नहीं होना है

 

उन्होंने प्रदेश महिला उपाध्यक्ष शर्मा का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि एक महिला होते हुए भी उन्होंने चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया उन्होंने शर्मा से उम्मीद जताई कि वह महिला कांग्रेस को मजबूत करने में हर संभव प्रयास करेंगी इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रभारी परप्रीत बराड़ पंजाब महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सहित प्रियंका अग्रवाल कृष्ण शर्मा अमित शंखधर अनिल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *