इटरार्क मजदूर संगठन के श्रमिकों ने मजदूर किसान महापंचायत का किया गया आयोजन….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) 255 से हड़ताल पर बैठे इटरार्क मजदूर संगठन के किच्छा पंतनगर के श्रमिकों ने मंगलवार को पंतनगर स्थित सिडकुल पारले चौक पर मजदूर किसान महापंचायत का आयोजन किया,इस महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शिरकत की, उनके अलावा तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा सहित बड़े किसान नेताओं ने भाग लिया,इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के लिए हमने पहले गौरो से लड़ाई लड़ी थी, और कालो से लड़ाई जा रही है,

 

उन्होंने कहा कि पिछले 255 दिनों से यह मजदूर अपनी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सूबे की भाजपा सरकार और प्रशासन ने इनकी सुध तक नहीं ली, उन्होंने कहा कि यह दूर्भाग्यपूर्ण है कि कंपनी को खडा करने वाले श्रमिक आज अपने अधिकारों के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, उन्होंने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बातो बातो में हमला करते हुए कहा कि यूपी में बाबा का बुलडोजर चल रहा है, और लोगों को बेघर किया जा रहा है,,इसी तरह रुद्रपुर के सिडकुल में संचालित फैक्ट्रियों में मजदूरों के अधिकार का हनन किया जा रहा है,

 

उन्होंने कहा कि हर बात का हल बैठकर बातचीत करने से निकल जाता है, लेकिन स्थानीय फैक्ट्रियों के पदाधिकारियों ने आंदोलन कर रहे श्रमिकों को एक भी सुनने में सतर्कता नहीं दिखाई, उन्होंने कहा कि किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का आव्हान किया,, लेकिन हमारी बात किसी ने नहीं सुनी,अब इसका खमियाजा भुगतना तो पड़ेगा ही, वही तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि हमने किसान आंदोलन के तीन कृषि कानून के खिलाफ लबा आंदोलन किया, नौजवान किसानों ने अपनी कुर्बानियां दी,

 

जिसके बाद केंद्र की मोदी सरकार घूटनो पर आ गई और तीनों काले कृषि कानून वापस ले लिए, उन्होंने कहा कि हर आंदोलन में कुर्बानी जरुरी है,यह हमारी विरासत है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रुद्रपुर आ रहें हैं, उनके रुद्रपुर आगमन का विरोध करें और कह दे कि पहले हमारी मांगों का निराकरण करें, उसके बाद आपको रुद्रपुर में आने की अनुमति दी जाएगी,इस दौरान महापंचायत को विभिन्न किसान संगठनों और श्रमिक संगठनों ने संबोधित किया,

 

आपको बता दें कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने इस महापंचायत को आयोजित करने से साफ इंकार कर दिया, लेकिन विभिन्न संगठनों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने महापंचायत को शांतिपूर्ण ढंग से किए जाने की मौखिक अनुमति दी,वही आज दिन भर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूले रहे,इस दौरान प्रशासन ने भारी संख्या में खुफिया एजेंसियों और भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *