काशीपुर (सुनील शर्मा) ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के जन संचार विभाग में प्लानिंग, प्रोडक्शन एंड प्रेजेंटेशन ऑफ़ टी वी न्यूज़ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि पत्रकार और लेखक अरुणेश द्विवेदी रहे। कार्यशाला में जन संचार विभाग के सभी छात्र/ छात्राओं ने उत्सापूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला सत्र शुरू होने से पूर्व संस्थान के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा ने उनका स्वागत किया। अरुणेश द्विवेदी ने अपनी कार्यशाला में टेलीविज़न में पीस टू कैमरा का सही तरीका और उसका महत्व बताया। उन्होंने न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ एंकरिंग के फॉर्मेट और विभिन्न प्रकार की समाचारों की एंकरिंग को भी समझाया। अरुणेश द्विवेदी ने छात्र/ छात्राओं से अलग अलग एक्टिविटी भी करवाई। छात्र/ छात्राओं द्वारा किये विभिन्न प्रशनों के भी उन्होंने बहुत ही सरल भाषा में उत्तर दिये। इस कार्यक्रम में ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज की सचिव सुश्री शिवानी मेहरोत्रा संस्थान प्रमुख सुश्री प्रतिमा सिंह अकादमिक डायरेक्टर मनोज मिश्रा और सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे।
Related Posts
प्रो. बी डी कविदयाल के अधिवर्षता के कारण अवकाश होने पर वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों तथा शोध छात्रों ने भावभीनी विदाई देकर किया सम्मानित…
ख़बर शेयर करें -वाणिज्य विभाग डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बी डी कविदयाल के…
आगामी 2022 के चुनाव, बढ़ती महंगाई और विकास कार्यों के मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस ने की बैठक
ख़बर शेयर करें – लालकुआं– (नंदन राम आर्य) आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह…
(भारतीय वायु सेना) हल्द्वानी की बेटी प्रज्ञा बनी फ्लाइंग ऑफिसर……..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- कोन कहता है की आसमान में छेद नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो…
