योगी आदित्य नाथ ने किए बदरी विशाल के दर्शन, केदारनाथ धाम भी पहुंचे….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदरी विशाल के दर्शन किए। इसके बाद योगी ने ब्रहृम कपाल तीर्थ पहुंच कर पितृ तर्पण किया। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बदरीनाथ धाम के निकट बन रहे यूपी भवन का भी निरीक्षण किया और निर्माझा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण में गुणवत्ता का भी ध्यान रखने को कहा। बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को बाबा केदारनाथ के लिए दर्शन के लिए जाने वाले थे लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।

 

जिसके बाद वह सीधे बदरीनाथ पहुंच गए। शनिवार को बदरीनाथ पहुंचने पर उन्होंने माणा के पास सेना के जवानों से भी मुलाकात की। रविवार की सुबह योगी आदित्यनाथ ने बदरी विशाल के दर्शन किए और ब्रह्म कपाल तीर्थ पहुंच कर पितृ तर्पण किया। उन्होंने बदरीनाथ धाम में निर्माणाधीन यूपी भवन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग को कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *