आप प्रत्याशी नंदलाल के समर्थन में सड़कों पर उतरी दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिरला- बोली आप सत्ता में आई तो होगा दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास…

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता-एम सलीम खान

रुद्रपुर – आम आदमी पार्टी के रुद्रपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी नंदलाल प्रसाद के चुनावी प्रचार के लिए दिल्ली विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिरला जमकर सड़कों पर दौड़ी। उन्होंने आप प्रत्याशी नंदलाल प्रसाद के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया।

 

इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अगर उत्तराखंड में सत्ता में आई तो दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली सरकार ने वहां शिक्षा के क्षेत्र में नयी क्रांति पैदा की है,उसी तरह उत्तराखंड के स्कूलों को भी मांडल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरने वाली पार्टी है।

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से किए गए वादों को पूरा किया है,उसी तरह उत्तराखंड की जनता से किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। डिप्टी स्पीकर बिरला ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नंदलाल प्रसाद के समर्थन में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों में जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान आप प्रत्याशी नंदलाल प्रसाद, विजय वर्मा, सुजेन अधिकारी, धर्मेंद्र सिंह, विजय शिकारी,किरण पांडे विश्वास,उषा दिवाकर, विजय दिवाकर, मनोज कालाकोटी,विधा शर्मा, सुरेन्द्र गाबा,लाडी खैरा, जितेंद्र, धर्मेंद्र, महेंद्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *