युवा काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत कटौती के विरोध में की जोरदार नारेबाजी,किया राज्य सरकार का पुतला दहन …

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-युवा काँग्रेस हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत कटौती के विरोध में जोरदार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।

 

यूथ काग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहाँ राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है जनता की मूलभूत जरूरत बिजली पानी देने में सरकार सफल नही हो पा रही है।इस दौरान युवा काँग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्य ने कहा कि उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश कहा जाता है,और उसी ऊर्जा प्रदेश में इस तरह से अघोषित कटौती करने को बेहद निराशाजनक बताते हुये कहाँ लघुउधोग बंदी के कगार पर है।

 

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट व सचिन राठौर ने कहाँ बिजली कटौती को राज्य सरकार विफलता उजागर होती है। इस दौरान संदीप भैसोड़ा,उमेश बिनवाल पंकज अधिकारी,पंकज आर्य,कुनाल गोस्वामी,राहुल सोराडी, अरुण गौड़ सहिल राज रोहित कुमार,सोनू आर्य,सुनील कुमार,अमित गुप्ता,उमेश बिनवाल,अभिषेक आर्य समेत तमाम युवा काँग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *