यूथ कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में पौधारोपण कर भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया……

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- यूथ कांग्रेस, कोटद्वार के जिलाध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस प्रोग्राम के तहत यूथ कांग्रेस की  टीम ने यूथ कांग्रेस के पूर्व सदस्य स्व. आकाश नेगी जी की याद में उनके घर जाकर फलदार वाले पौधे रोपित कर यह स्थापना दिवस उनको समर्पित किया गया इस मौके यूथ कांग्रेस की टीम के साथ स्व. आकाश नेगी जी के पिता जी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री उदय सिंह नेगी भी साथ रहे।

 

इस मौके पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि पिछले समय के दौरान मानवीय स्वार्थों के चलते वृक्षों का कटान होता रहा है जिसके चलते हरियाली वाला क्षेत्र काफी कम हो गया है। यूथ कांग्रेस ने भी बड़े स्तर पर पौधारोपण करने  संकल्प लिया है। इसके साथ पानी के कुदरती स्त्रोतों की संभाल का भी संकल्प लिया गया है। इस मौके पर जिला वासियों से भी अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर कोई अपने घरों के आसपास कम से कम एक पौधा जरूर रोपित करे तथा लगाए जाने वाले पौधे की संभाल का संकल्प भी जरूर लें।

 

इस अवसर पर  कोटद्वार यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, प्रमोद रावत,मनोज गुसाई,अनुज गुसाई, मनीष चातुरी,दीपक बिष्ट ,मुकुल नेगी, सागर राजपूत ,मो.रानू,अनुराग ध्यानी, विनय रावत,युवराज नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *