ठुकराल के समर्थन में युवाओं ने भाजपा नेता संजय ठुकराल के नेतृत्व में चलाया जनसंपर्क अभियान

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थन में युवाओं ने भाजपा नेता संजय ठुकराल और पार्षद प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में हरी नगर  में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान भाजपा नेता संजय ठुकराल ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना तय है। युवा नेतृत्व साठ के पार का नारा उत्तराखण्ड में साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा राष्ट्रहित की सोच रखने वाली पार्टी है। डबल इंजन की सरकार ही उत्तराखण्ड को विकास की उंचाईयों तक ले जा सकती है।

 

भाजपा ने 2025 तक उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का विजन बनाया है। यह विजन डबल इंजन की सरकार बनने से ही पूरा होगा। पार्षद प्रमोद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने विकास के कीर्तिमान स्थापित किये हैं। धामी के नेतृत्व में एक बार फिर उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार बनना तय है। इस दौरान युवाओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आगामी 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान नारायण जोशी, संजय भट्ट, अरूण शर्मा, पुष्पेन्द्र गंगवार, राहुल शर्मा, अमन अवस्थी, विजय गहतोड़ी, रवि, सूरज, अरविंद धर्मेन्द्र आर्य आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *