काशीपुर– (सुनील शर्मा) ऑल इंडिया केंद्रीय गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह काशीपुर में सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष अरोरा बोबी के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित की। आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने बीते दिनों प्रदेश में भारी बारिश के चलते आयी आपदा पर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आपदा में राज्य सरकार ने जनता की कोई मदद नहीं की। आपदा में आम जनता से लेकर किसानों तक का जबरदस्त नुकसान हुआ है। किसानों की फसल बर्बाद हो गयी। उन्होंने कहा कि दस दिनों में आम जनता के साथ साथ आपदा में पीड़ित किसानों की मदद नहीं की तो वह न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतें वापस पुरानी कीमतों पर लाने की मांग करते हुए कीमतें वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों काले कृषि कानून वापस नहीं लेने पर गद्दी छोड़ने की बात कहते हुए कहा कि ऑल इंडिया केंद्रीय गुरु सिंह सभा के अधीन 15 हजार गुरुद्वारों ने प्रण लिया है कि आंदोलनरत किसानों की हरसंभव मदद सभा की तरफ से की जाएगी। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस 70 में से 60 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
Related Posts
अभ्रद टिप्पणी के आरोपी को फांसी की सजा दिये जाने की मांग, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस्लाम धर्म व पैगंबर साहब के बारे में…
स्मैक के साथ अभियुक्त पर पुलिस ने की विरुद्ध कार्यवाही….
ख़बर शेयर करें -नानकमत्ता-(एम् सलीम खान) जनपद ऊधमसिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डा मंजूनाथ टीसी के…
मोबाइल फ़ोन में नेट बैंकिंग से पैसे निकालने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार…… उधम सिंह नगर- बीते दिनों विक्की सागर पुत्र धर्मपाल निवासी…
