रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) रुद्रपुर में एक अज्ञात युवती की हत्या करके शव कल्याणी नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने युवती की लाश बरामद कर ली है। पुलिस को किसी ने बोरे में बंद लाश नदी में पड़े होने की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो बोरे में 28-29 साल की युवती की लाश मिली। युवती के हाथ पैर बंधे हुए थे और शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। यह माना जा रहा है कि उसकी हत्या करके शव को फेंका गया है। लाश पहाड़गंज और रम्पुरा के बीच कल्याणी नदी में मिली। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की शिनाख्त होने पर ही पुलिस कातिल तक पहुंच सकेगी मामले की जांच जारी है।
Related Posts
दो कावड़ियों का किया गंगा के तेज बहाव से सकुशल रेस्क्यू….
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार-धर्म नगरी हरिद्वार में आयोजित कावड़ मेला अपने अंतिम दौर में चल रहा है बड़ी संख्या में…
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने सरकार पर साधा निशाना……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- लालकुआं पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सरकार पर जमकर…
घर-घर तुलसी अभियान के तहत तुलसी के पौधे वितरित किए…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना…
