हल्द्वानी – (हिमानी बिष्ट) आरटीओ रोड पर एक भयानक हादसे ने अंजाम दिया है इस दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने एक महिला को कुचल दिया मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया टक्कर से ठीक पहले मां ने गोद में पकड़े 10 महीने बेटे को झाड़ियों में फेंक दिया था | थाना नवाबगंज बरेली का मूल निवासी किशनपाल लामाचौड में किराए के मकान में परिवार संग रहता है किशन यहां पोल्ट्री फॉर्म में काम करता है | रविवार को उसे अपने भाई के यहां रुद्रपुर जाना था किशनपाल के भाई की तबीयत खराब थी | भाई का हाल जानने के बाद परिवार बाइक पर ही वापस घर को लौटने लगा इसी दौरान एक अनहोनी घट गई | आरटीओ रोड पर आरटीओ कार्यालय से कुछ दूर पर ही सामने से एक डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशन की पत्नी निर्मला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 3 साल की बेटी सुनैना घायल हो गई 10 महीने का बेटा टक्कर से ठीक पहले अपनी मां की गोद में था गनीमत रही कि खौफनाक स्थिति में मां ने अपने बच्चे का ख्याल किया और उसे कुछ सेकंड पहले ही झाड़ियों की तरफ फेंक दिया मगर अफसोस कि दोनों मासूम बच्चों के सामने मां ने दम तोड़ दिया बाद में बेटी सुनैना को जिला अस्पताल ले जाया गया हादसे से सदमे में आए किशनपाल के मुताबिक हादसा दर्दनाक था निर्मला ने गोद में 10 महीने के बेटे देव को पकड़ा हुआ था जैसे ही डंपर ने बाइक को टक्कर मारी निर्मला ने बच्चे की जान बचाने के लिए उसे झाड़ियों में फेंक दिया मगर वह खुद ना बच सकी |
Related Posts
उत्तराखण्ड में भी ज्योति मौर्य पार्ट 2- पत्नी को पीएचडी कराया, बनी असिस्टेंट प्रोफेसर तो पति को छोड़ा …..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- उत्तर प्रदेश के ज्योति मौर्या प्रकरण पूरे देश में चर्चा में रहा हर कोई इस प्रकरण…
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…
कैंटर की चपेट में आने से महिला उप निरीक्षक की हुई मौत….
ख़बर शेयर करें -चंपावत-टनकपुर बुधवार को पुलिस परिवार चंपावत जनपद के लिए एक दुख भरी खबर मिली चंपावत जिले के…
