रुद्रपुर– (एम. सलीम खान) नैनीताल, ऊधम सिंह नगर के पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ महेंद्र सिंह पाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विगत दिनों आई दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को सरकार उचित मुआवजा दे | रुद्रपुर की अधिकांश बस्तियों में जलभराव होने से बड़ा नुकसान हुआ है । डॉ पाल ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार आपदा प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के नाम पर महज दिखावा कर रही है। उन्होंने सरकार के राहत और बचाव कार्यों पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। जिस तरह अचानक आई आपदा से निपटने के लिए सरकार को युद्ध स्तर पर काम करने की आवश्यकता थी,वह कार्य नहीं किए गए। हालांकि उन्होंने पुलिस और एसडीआरएफ एसडीआरएफ के किए गए बचाव कार्यों की प्रशंसा की। पूर्व सांसद डॉ महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि सरकार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अतिवृष्टि से नुकसान हुआ है, उसके अनुरूप राहत कार्यों में स्थिलता बरती जा रही है। इस आपदा में हजारों घर बर्बाद हो गये। जिन लोगों ने रात दिन मेहनत कर घरों में समान जुटाया था वह बर्बाद हो गया। अधिकांश बस्तियों में जलभराव से लोगों के सिरे से छत छिन गई। लेकिन सरकार के चमचों ने उन बस्तियों में झाक कर नहीं देखा। कांग्रेस इस आपदा में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस कमेटी की संचालित रसोई के जरिए वितरित भोजन कार्य की प्रशंसा की और कहा कि आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।एक सवाल के जवाब में पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा इस तरह की स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है, और आगे भी इस तरह की स्थिति में कांग्रेस प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करती रहेगी। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया और आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
Related Posts
विधायक शिव अरोरा ने अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जशन्न में डूबे विधायक शिव अरोरा ने प्रभु श्रीराम…
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति काशीपुर के द्वारा पटवारी मंजू बिष्ट को सम्मानित किया गया……
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर कुंडेश्वरी हल्का पटवारी मंजू बिष्ट को वरिष्ठ नागरिक एवं राजनीति एवं गैर राजनीतिक संगठनों ने…
ममता एजुकेशन वेलफेयर सोशायटी ने लगाया एक दिवसीय रक्तदान कैंप,26 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – (निशा) ममता एजुकेशन वेलफेयर सोशायटी संस्था ने मुखानी स्थित बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंक में…
