रुद्रपुर– (एम. सलीम खान) रुद्रपुर की महिला जागरूकता समिति की पूरी टीम लगातार आपदा पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुँचा रही है | जिसमें प्रेमनगर, जगतपुरा, खेड़ा बाढ़ आपदा पीड़ित जिनका पिछले 2 दिनों के अंदर सबकुछ तबाह हो चुका है उन्हें वह राशन, कपड़े, टूथपेस्ट, साबुन, वाशिंग पाउडर, और बालिकाओं को सेनेटरी पैड बांट रहे है। बाढ़ आपदा पीड़ितों के सहयोग की मुहिम समिति की अध्यक्षा डॉ.उषा नरेंद्र जैन ने चलाई है | जिसमें उन्होंने समस्त जनता से अपील की है कि जिससे जो भी बन पड़ता है, आगे आये और आपदा पीड़ितों की मदद करें, उन्हें हमारी सख्त जरूरत है | समिति के सदस्यों में कविता रावत, दुर्गा यादव, हेमा वर्मा, गीता शर्मा, राधा सुभाष, सीता, शालिनी पांडेय, लता गंगवार, ममता नेगी, सुमन रानी के विशेष प्रयासों से सभी बाढ़ आपदा पीड़ितों को उचित मात्रा में सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है। जहाँ गाड़ी नही जा पा रही है वहां महिला जागरूकता कल्याण समिति की टीम अपने कंधे और सर पर रखकर राहत सामग्री पहुंचा रही है। महिला जागरूकता समिति की पूरी टीम का यह सराहनीय कदम है |
Related Posts
पुलिस को हासिल हुई बड़ी सफलता,, बाइक सवार तीन युवकों से पुलिस ने की 19.84 ग्राम स्मेक बरामद
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) (स्मेक की कीमत 5 लाख रुपए आकी) रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की माता को अर्पित की श्रद्धा सुमन…. पीएम…
जल्द मिलेगी बनभूलपुरा में हिंसा में प्रभावित पत्रकारों को राहत…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री आदरणीय विश्वजीत नेगी जी के नेतृत्व में महानिदेशक सूचना…
