लालकुआं -(जफ़र अंसारी) उत्तराखंड राज्य में सभी पार्टियों द्वारा चुनावी सरगर्मी अब तेज होती दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी अपना धरातल मजबूत करने और चुनावी घोषणाएं करने में लगी है। वही आप पार्टी कि चुनावी घोषणाओं को केवल हवा हवाई घोषणाएं बता रहे कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमन्त साहु ने कहा की कांग्रेस की सरकार इतने सालों से उत्तराखंड का विकास करने में लगी थी लेकिन जब से यह सत्ताधारी पार्टी आई है उन्होंने एक भी विकास का कार्य नहीं किया हमने जहां कार्य करके छोड़े थे वह आज जस के तस पड़े हैं। साहू ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सारी बड़ी-बड़ी पार्टियाँ अपने अपने दमखम को दिखाने में लग जाती है चाहे उत्तराखंड के भौगोलिक परिस्थितियों को वह समझती हों या नही ऐसे ही एक पार्टी ने धरातल पर उतरने से पहले ही अपनी हवा हवाई घोषणाएं करनी आरंभ कर दी हैं लेकिन वह धरातल पर आएंगी कैसे उत्तराखंड में सबसे बड़ा मुद्दा इस समय बेरोजगारी है विकास के कार्य रुके हुए हैं इन पर कोई बात नहीं करता हर चीज को मुफ्त करने की केवल बात हो रही है लेकिन मुफ्त करना सभी समस्याओं का समाधान नही है।
Related Posts
हल्द्वानी- चौड़ी सड़क का डग्गामारों को मिल रहा फायदा, रोडवेज को नुकसान……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- यातायात के सुगम संचालन के लिए कुछ समय पहले ही नैनीताल रोड चौड़ी की गई थी…
कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में महिलाओं की टीम के साथ धर्मपत्नी कामाक्षी सिंह उत्तरी मैदान मैं।
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह को भारी वोटों से जिताने के लिए युवा कांंग्रेस,…
सड़क पर खूंखार बाघ का आतंक, बाइक सवार पर झपटा, व्यक्ति घायल……
ख़बर शेयर करें -रामनगर- रामनगर में नेशनल हाईवे 309 पर गर्जिया पुलिस चौकी से पहले बाघ बाइक सवार पर झपट…
