हल्द्वानी-हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित चांदमारी इलाके में बीते 24 दिसंबर को हुए अमित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अमित कुमार की हत्या कालीचौड़ के रहने वाले हरिश चन्द्र ने की है और हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया है, पुलिस ने बताया कि आरोपी को सीसीटीवी और मोबाइल सर्विलांस के चलती आईडेंटिफाई किया गया है, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी पत्नी के मोबाइल में अमित के व्हाट्सएप मैसेज पढ़े जिसके बाद उसने अमित की हत्या का प्लान बनाया और 24 दिसंबर की शाम को अमित के घर के पास रेकी करने के बाद अमित की गोली मारकर हत्या कर दी, गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने काफी मशक्कत की परिजनों ने अमित की हत्या का शक उसके ससुरालियों पर भी जताया था, लिहाजा पुलिस ने उन पर भी मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की, लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा, आखिरकार पुलिस ने अमित का बैकग्राउंड खंगाला जिसके बाद मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी की मदद से पुलिस को इस केस को खोलने में सफलता मिली फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रही है।
Related Posts
पुरस्कार मिलने के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाती है दोगुनी ,अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सभी को उतरना होगा खरा-रेखा आर्या
ख़बर शेयर करें -महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13…
भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने किया मलिन बस्तियों में डोर टू डोर जनसंपर्क जनता से लिया आशीर्वाद…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के हरी नगर से मेडिसिटी कॉलोनी बिगवाड़ा भट्टा कॉलोनी…
उधमसिंहनगर पुलिस को मिली सफलता, वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश….
ख़बर शेयर करें -चोरी की बोलेरो, व घटना में प्रयुक्त कार बरामद। अब तक कई गाड़ियों को बेच चुके हैं…
