राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर उठाए सवाल…

ख़बर शेयर करें -

सरकार पर भ्रष्टाचार किए जाने का कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया आरोप….

हल्द्वानी- हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर सवाल उठाए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यूजेवीवएनएल ने लखवाड़ व्यासी परियोजना में सिंगल बिड पर ऊंचे दामों पर किसी एक कंपनी को फायदा पहुंचा कर 3000 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार को अंजाम देना शुरू किया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि एक ही कंपनी को सिंगल बिड पर टेंडर दिए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में दो बार हेरफेर भी की गई। यह किस राज्य में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है कि कैसे 3000 करोड़ रुपये ठिकाने लगाए जाने के लिए ऊंचे रेट पर एक ही कंपनी को सिंगल बिड टेंडर देने का काम किया गया।

 

गणेश गोदियाल ने कहा कि वह सरकार के संज्ञान में यह लाना चाहते हैं कि यह भ्रष्टाचार की परिपाटी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी काम के टेंडर के लिए स्वस्थ परंपरा यह है कि उसमें 3 से अधिक प्रतिभागी होने चाहिए लेकिन इतने बड़े टेंडर में एक ही कंपनी को ऊंचे दामों पर टेंडर दिए जाने का यह खेल सरेराह भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *