अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मनोज सरकार को अमृता गिरी ने दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन )  अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मनोज सरकार को अमृता गिरी ने शुभकामनाएं दी | टोक्यो ओलंपिक में चयन होने पर बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देते हुए अमृता गिरि ने कहा कि मनोज सरकार ने देश का और प्रदेश का जो नाम रोशन किया है वाकई में पूरे देश में मनोज सरकार एक अपने आप में मिसाल पेश की है | अमृता गिरी ने शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी आयु और देश के लिए खेल रहे मनोज सरकार का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप इसी तरीके से आगे बढ़ते रहिए और मेडल जीतते रहिए | हमारे शहर और पूरे राज्य उत्तराखंड की जो शान आपने बढ़ाई है उसके लिए पूरे उत्तराखंड की जनता आपकी आभारी है और हमेशा रहेगी | पूरे उत्तराखंड की जनता गर्व महसूस कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *