आईएएस वरुणा बनी बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत -चुघ

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (शादाब हुसैन)- भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने चार्टर्ड अकाउंटेंट सुबोध अग्रवाल के आवास पहुंचकर उनकी होनहार सुपुत्री वरुणा अग्रवाल से मुलाकात और उन्हें आईएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा सुबोध अग्रवाल की होनहार सुपुत्री वरुणा अग्रवाल ने आईएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न सिर्फ महानगर की बेटियों का सम्मान बढ़ाया है| बल्कि बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन कर भी उभरी हैं। यह बात उन्हें मिठाई खिलाने के बाद वरुणा के परिजनों से कहीं। चुघ ने कहा कि विश्व बेटी दिवस पर वरुणा ने देश की बेटियों को अविस्मरणीय उपहार दिया है| इससे प्रेरित होकर सभी बेटियां बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल बनाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने वरुणा के समस्त परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि, वरुणा अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढाई की, साथ ही उसके परिवार का साथ और आशीर्वाद हमेशा उसके साथ रहा है। वरुणा ने आईएएस परीक्षा में पूरे भारत में 38 वें स्थान के साथ सफलता प्राप्त कर रुद्रपुर के साथ देवभूमि का नाम भी रोशन किया है। चुघ ने वरुणा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान वरुणा के पिता सुबोध अग्रवाल, माता साधना अग्रवाल, भाई सीए राहुल अग्रवाल सहित मुकेश वशिष्ठ, राज कोली, मंदीप वर्मा, नीलकंठ राणा व दीपक राणा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *