रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा जो महिलाएं कांग्रेस के साथ जुड़ रही हैं उन्हें 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूरा सम्मान दिया जाएगा | शर्मा ने महिलाओं का के कहा कि वह निष्ठा ,लगन ,समर्पण और ईमानदारी के साथ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें | शर्मा आजाद नगर ट्रांजिट कैंप में महिला कांग्रेस की एक बैठक को संबोधित कर रही थी इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने शर्मा और महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस अवसर पर आजाद नगर निवासी उर्मिला देवी को वार्ड महिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया और उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया बैठक की अध्यक्षता पार्षद वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील मंडल ने की इस अवसर पर नीलम ,कांति ,सुनीता, किरण ,गीता, रानी ,अनीता देवी ,बबली ,बीना देवी ,डोली , नीरू देवी ,सीमा ,तुलसी ,मेघना ,मीनू ,कल्पना ,शारदा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं |
Related Posts
बाथरुम में नहाते वक्त युवती का अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- दिनांक 16.05.2024 को स्थानीय निवासी सतपुली ने थाना सतपुली पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि इमरान…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा ली गयी मासिक अपराध गोष्ठी….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- कैम्प कार्यालय लक्ष्मणझूला में माह नवम्बर की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें…
बोले सुमित हल्द्वानी की जनता के भरोसे पर उतरूंगा खरा, नहीं रुकेगा विकास हर संभव करूँगा प्रयास,सुमित हृदयेश…
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी का नहीं रुकेगा विकास विधायक निधि से विकास करेंगे विधायक सुमित हृदयेश हल्द्वानी से कांग्रेस…
