आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आये कांग्रेसी कार्यकर्ता

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर– (एम.सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ प्रभावितों की मदद में कोई लापरवाही  नहीं बरती जाएगी | उन्होंने कहा कि वह पिछले 3 दिनों से प्रत्येक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर  प्रभावितों से मुलाकात कर रही हैं और जितना संभव है उनकी मदद करने का प्रयास कर रही है | मीना शर्मा ने कहा कि कुछ बस्तियों में उन्होंने अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर घर-घर खाना पहुंचाने का कार्य शुरू किया है और इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं | मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राम प्रसाद, सुदर्शन शर्मा, नितिन कुमार, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट, गब्बर कोली, विजय गुप्ता, कालीचरण बाल्मीकि, परवेज कुरेशी, रंजीत तिवारी, अमल मिस्त्री, ज्ञान प्रकाश दुबे, राकेश जोशी, महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, भूपेंद्र कुमार, विजेंद्र कोली, पप्पू कोली सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ प्रभावितों की मदद में कार्य कर रहे हैं | विपत्ति की इस घड़ी में कार्य करने वाले सभी लोगों को वह दिल से सैल्यूट करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *