काशीपुर– (एम सलीम खान) काशीपुर के मुस्तफा मलिक एडवोकेट निवासी ग्राम बेतवाला थाना कुंडा जिला उधम सिंह नगर ने लिखित सूचना दी कि मेरा मकान निर्माणाधीन है, जिसमें लेंटर डालने के लिए सरिया रखा हुआ था। लेकिन चोरों ने करीब 9 बंडल सरिया यानि कि लगभग 6 क्विंटल सरिया चोरी कर लिया है । पीड़ित की लिखित शिकायत पर तत्काल थाना कुंडा ने मुकदमा अपराध संख्या 193/ 21 धारा 380 आई.पी.सी पंजीकृत किया | जिसमें ठोस पतरसी सुराग – रसी करते हुए अभियुक्त आरिफ पुत्र जामिन हसन निवासी ग्राम जसपुर खुर्द थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर को मालामाल ई-रिक्शा से गिरफ्तार किया गया | जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया | इस पर न्यायालय ने अभियुक्त का न्यायिक रिमांड स्वीकार करते हुए जिला कारागार भेजा और घटना में प्रकाश में आए सह अभियुक्त मुकीम को मुकदमा वाला में वांछित किया गया । पुलिस टीम में एसआई अशोक फर्त्याल, कॉन्स्टेबल 455 नीरज बिष्ट, कांस्टेबल 575 त्रिलोक सिंह मौजूद थे |
Related Posts
बैकुंठ चतुर्दशी मेला- 2023 भव्य और शानदार तरीके से आयोजित किया जाएगा- जिलाधिकारी….
ख़बर शेयर करें -सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रबंधन, सुगम आवागमन, मेले के माध्यम से श्रीनगर को देश-विदेश में विख्यात…
राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने कपिल सिन्हा…..
ख़बर शेयर करें -ऊधमसिंह नगर- सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने और गौ रक्षा के लिए कपिल सिंहा ने लिया संकल्प…
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन…….
ख़बर शेयर करें -जयहरीखाल- भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत स्वच्छता…
