काशीपुर – (सुनील शर्मा) राज्य की भाजपा सरकार की घोर उपेक्षा के चलते आशा हड़ताल और धरना बाइसवें दिन भी जारी रहा। उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की ओर से कहा गया कि, “देहरादून में विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। आशाओं को काम करते हुए पन्द्रह सालों बाद भी मासिक वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है, यह शोषण की व्यवस्था कब तक चलेगी विधानसभा में इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।” बयान में कहा गया कि, “सभी विधायक आशाओं के शोषण का सवाल विधानसभा में उठाएं और आशाओं को मासिक वेतन फिक्स करने की मांग करें। वैसे भी आशा वर्कर्स ने सभी पक्ष-विपक्ष के विधायकों को अपना मांग पत्र लिखकर दिया है। विधायकों ने भी विधानसभा में मुखर होकर आशाओं की बात रखने का वायदा किया है। यदि विधायकों द्वारा वादाखिलाफी की गई तो विधानसभा सत्र के पश्चात क्षेत्र में आने पर उनसे जवाब तलब किया जायेगा।”
Related Posts
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने की ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के साथ बैठक
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद…
कांग्रेस के बीजेपी सरकार पर सवाल,, विकास के हर मोर्चे में डबल इंजन भाजपा पूर्ण रूप से रही फेल
ख़बर शेयर करें -https://youtu.be/CX6RsF4hY हल्द्वानी-(ज़फर अंसारी) बीते रोज हल्द्वानी पहुचे सूबे के मुखिया के बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए…
वार्षिक न्यूज लेटर ऑक्स 2023 का कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत ने विमोचन किया……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली में वनस्पति विज्ञान विभाग के वार्षिक न्यूज लेटर ऑक्स 2023 का …
