चमोली –(जितेन्द्र कठैत) कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव एवं सेवा के लिए स्वयंसेवक संघ की आरोग्य मित्र टोली तैयार.की गई जिसमें कोविड विशेषज्ञों के द्वारा अक्टूबर -नवम्बर में कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर की संभावना व्यक्त होते ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में “आरोग्य मित्र योजना” में कोविड की संभावित तीसरी लहर शुरू होने के पहले ही जन-जन को बचाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। कोविड की संभावित तीसरी लहर से लोगों के बचाव की तैयारी एवं जन जागरण के लिए आरोग्य मित्र योजना अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर चमोली में एक आरोग्य मित्र प्रशिक्षण बैठक आयोजित हुई। यह जानकारी आरोग्य मित्र योजना के प्रमुख अतुल शाह ने दी उन्होंने कहा कि दसौली खंड के न्याय पंचायत स्तर तक प्रशिक्षण हेतु स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गई है जिस में न्याय पंचायत गडोरा के लिए कुलवीर बिष्ट, शिवम सती, सुखदेव व वीरेंद्र को जिम्मेदारी दी गई है छिनका न्याय पंचायत हेतु मंगल व सौरव अग्रवाल मैठाणा न्याय पंचायत के लिए विनोद राणा, सतीश थपलियाल, अमर सिंह रावत,सुरेंद्र बैरागना न्याय पंचायत हेतु मनवर व हरेंद्र को जिम्मेदारी दी गई है 29 अगस्त तक न्याय पंचायत स्तर के प्रत्येक ग्राम सभाओं से 6 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इन प्रशिक्षण केंद्रों में ग्राम स्तर तक के स्वयंसेवकों को बुलाकर प्रशिक्षित करने के साथ ही आरोग्य मित्र योजना अंतर्गत अनुषांगिक संगठन के स्वयंसेवकों की एक टोली बनायी जाएगी तथा प्रशिक्षित सदस्य सेवा कार्य के लिए क्षेत्र में हर समय तैयार रहेंगे। इस मौके पर आरोग्य भारतीय के जिला अध्यक्ष डॉ विक्रम नेगी द्वारा कोविड-19 महामारी बीमारी के संबंध में अनेकों जानकारियां रखी इस अवसर पर जिला प्रचारक दीपक दसौली के आरोग्य मित्र योजना के सह प्रमुख राकेश पुरोहित, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री पवन राठौर बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद राणा, सुरेंद्र रावत सहित प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे ।
Related Posts
आगामी G-20 शिखर सम्मेलन के लिए उधम सिंह नगर पुलिस लाइन में की गई फोर्स की ब्रीफिंग…..
ख़बर शेयर करें -उधम सिंह नगर-एडीजी अपराध व कानून व्यवस्था, आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र, डीआईजी अभिसूचना एव जिलाधिकारी महोदय द्वारा की…
छात्रों ने कई सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़ें किन समस्याओं को लेकर छात्र संघ ने दिया ज्ञापन…
ख़बर शेयर करें – हल्दुचौड़-लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूर्ण होने के साथ ही छात्र…
इग्नू के इवेंट मैनेजमेंट में डिप्लोमा और एमएससी पर्यावरण कर रहे हैं शिक्षार्थियों को आकर्षित…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जुलाई 2022 के सत्र के लिए प्रवेश चल रहे हैं।…
