काशीपुर। (सुनील शर्मा) टांडा उज्जैन अंतर्गत अलीगंज रोड पर शनिवार रात आयोजित माँ भगवती के जागरण में व्यापारी एवं कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी बतौर मुख्य अतिथि सपरिवार शामिल हुए। आशीष अरोरा बॉबी ने माँ की ज्योत प्रज्ज्वलित करने के साथ ही नारियल-चुनरी व प्रसाद अर्पित कर महामायी का आशीर्वाद लिया। विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत गोल्ड म्यूजिक स्टार जागरण मंडली के भजन गायकों ने मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि शक्ति स्वरूपा माँ भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे, ऐसी उनकी कामना है। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति की भी कामना की। जागरण का आयोजन शिक्षिका मंजू देवी व रमाकांत ने किया। इस दौरान आशीष अरोरा बॉबी के साथ जसवंत सिंह ग्वाल, संजय ठाकुर, गुरनाम सिंह, मनोज शर्मा गुड्डू, चंद्रशेखर प्रजापति, मंसूर अली मंसूरी, विपिन राजा, प्रिंस बाली, गुलजार आदि भी थे
Related Posts
नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में दिया गया पीठासीन व मतदान अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- 17 जनवरी 2025 (सू0वि0)- नागर निकाय सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निर्वाध सम्पन्न कराने हेतु शुक्रवार को…
मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कोतवाली जसपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण, अराजक तत्त्वों पर कार्यवाही के दिये निर्देश……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- कोतवाली जसपुर में पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक दिशा…
भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा और मेयर रामपाल सहित दो के खिलाफ कोविड गाइडलाइंस का उल्लघंन करने का मुकदमा दर्ज
ख़बर शेयर करें – नामांकन के दौरान भारी संख्या में भीड़ लेकर पहुंचे थे शिव अरोरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा…
