काशीपुर। (सुनील शर्मा) टांडा उज्जैन अंतर्गत अलीगंज रोड पर शनिवार रात आयोजित माँ भगवती के जागरण में व्यापारी एवं कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी बतौर मुख्य अतिथि सपरिवार शामिल हुए। आशीष अरोरा बॉबी ने माँ की ज्योत प्रज्ज्वलित करने के साथ ही नारियल-चुनरी व प्रसाद अर्पित कर महामायी का आशीर्वाद लिया। विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत गोल्ड म्यूजिक स्टार जागरण मंडली के भजन गायकों ने मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि शक्ति स्वरूपा माँ भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे, ऐसी उनकी कामना है। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति की भी कामना की। जागरण का आयोजन शिक्षिका मंजू देवी व रमाकांत ने किया। इस दौरान आशीष अरोरा बॉबी के साथ जसवंत सिंह ग्वाल, संजय ठाकुर, गुरनाम सिंह, मनोज शर्मा गुड्डू, चंद्रशेखर प्रजापति, मंसूर अली मंसूरी, विपिन राजा, प्रिंस बाली, गुलजार आदि भी थे
Related Posts
यहां रिवॉल्वर दिखा कर छात्राओं को धमकाने, अश्लील हरकतें करने के आरोपी शिक्षक को भीड़ ने धूना……
ख़बर शेयर करें -बाजपुर- यहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर रिवॉल्वर दिखा कर धमकाते हुए छात्राओं से अश्लील हरकतें…
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की उधमसिंहनगर पुलिस के अधि0/कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 07.03.2024 को आगामी लोकसभा सामान्य…
तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज में भूमाफिओं द्वारा पट्टों की आड़ में आरक्षित वनभूमि बेचा जा रहा……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- विधानसभा क्षेत्र के अन्तगर्त बागजाला में तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की गौला रेंज में भूमाफिओं…
