हरिद्वार (वंदना गुप्ता ) कुंभ नगरी में जंगली हाथियों का रिहायशी इलाकों में आना लगातार जारी हरिद्वार देहरादून हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर पर अचानक विशालकाय हाथी आ धमका जिसके बाद हाइवे के दोनों और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई हाथी को देखने के लिए लोग अपने वाहनों से उतर कर नीचे खड़े हो गए पहले तो गजराज जंगल से निकलकर हाईवे पर चढ़ा और फिर दूसरी और जंगल में चला गया मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी को दी महेंद्र गिरि तुरंत वन कर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे हालांकि तब तक हाथी जंगल में की ओर जा चुका था आपको बता दें कि यह मामला हरिद्वार देहरादून हाइवे के चीला मोतीचूर कोरिडोर पर बने फ्लाई ओवर का है यहां वन्यजीव गलियारा होने के चलते करीब ढाई किलो मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया गया है ताकि वन्य जीव इस फ्लाईओवर के नीचे से बिना किसी परेशानी के आसानी से जंगल के एक छोर से दूसरे छोर को जा सकें मगर यह हाथी हाइवे पर लगी लोहे की बैरिकेट्स को लांघ कर जंगल के एक छोर से दूसरे छोर को चल दिया हाथी के अचानक फ्लाईओवर पर आने से लोगों में भी हड़कंप मच गया और वहां से आवाजाही कर रहे लोग वहीं रुक गए गनीमत रही कि हाथी ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया और वह आराम से जंगल की ओर चला गया
Related Posts
सुमित हृदयेश ने पटेल चौक में की लोगो से मुलाकात ।
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(ज़फर अंसारी) आदर्श आचार संहिता लगने के बाद और चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों में जहां जिले…
गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले वाहन स्वामियों ने भीख मांग कर किया विरोध प्रदर्शन….
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले वाहन स्वामियों ने हल्द्वानी स्थित…
हल्द्वानी जेल एक बार फिर सुर्खियों में, एक बंदी की मौत के बाद मचा हड़कंप, पूरी ख़बर पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करे…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- मामला है हल्द्वानी सब जेल का यहां बंद एक बंदी की मौत हो जाने से जेल…
