लालकुआ (जफर अंसारी ) लालकुआ पहुंचे नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने दावा किया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है और जनता विकास एवं सुशासन के नाम पर फिर से भाजपा को प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का मौका दे रही है यहां हल्दूचौड़ स्थित शिवपुरी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता पीएल गुप्ता के स्वास्थ्य का हालचाल जाने पहुंचे नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा कि पहली बार बिंदुखत्ता राजस्व गांव का मामला सदन में गुंजायमान हुआ है प्रदेश व केंद्र की सरकार राजस्व गांव के मामले में गंभीर है जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्दी इस मामले में पत्राचार कर केंद्र सरकार को सौंपा की और मुझे विश्वास है कि इसमें जल्दी ही बड़े परिणाम सामने आयेगें उन्होंने प्रदेश में बढ़ती आग की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आग के मामलों में गंभीर है और इसी को लेकर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से भी मदद मांगी है उन्होंने कहा कि वन विभाग के साथ साथ स्थानीय प्रशासन ठोस कार्रवाई में लगा है तथा जल्द ही आग कि घटनाओं पर काबू पा लिया जायेगा।
Related Posts
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी/कोटद्वार- हल्द्वानी में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के द्वारा आज रामपुर रोड स्थित कार्यालय में स्थापना दिवस…
नैक पीयर टीम ने आरम्भ किया कुमाऊं विश्वविद्यालय का निरीक्षण, रिपोर्ट से तय होगी ग्रेड…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- सोमवार को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पीयर टीम द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय का निरीक्षण…
मोटाढॉक मिनी स्टेडियम में आयोजित दसवीं शाहिद असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए दो मुकाबले…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- मोटाढॉक मिनी स्टेडियम में आयोजित दसवीं शाहिद असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता…
