उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने साधा बीजेपी पर निशाना, वार्ड कमेटी का किया गया गठन

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने खेड़ा वार्ड नंबर 18 में महिला कांग्रेस की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल में तीन बार मुख्यमंत्री बदलने वाली भाजपा सरकार को उत्तराखंड राज्य की जनता कभी माफ नहीं करेगी | राज्य की जनता का भाजपा सरकार से मोह भंग हो गया है और अब 4 माह के पश्चात उसकी विदाई निश्चित है |

 

इससे पूर्व निगम पार्षद सायरा बानो की अध्यक्षता में वार्ड कमेटी का गठन किया गया था | जिसमें वार्ड अध्यक्ष के रूप में सम्मो बेगम, उपाध्यक्ष रुखसाना बेगम, महामंत्री आशा जैकब, सचिव बंदना उपसचिव बीना पाल, संगठन मंत्री सविता मौर्या और प्रचार मंत्री खुशबू बेगम को बनाया गया | महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली सहित अन्य लोगों ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया | इस अवसर पर कमला देवी, कविता, गिरजा देवी, मेहरून, निशा, रिजवाना, सलमा बेगम, कौशल्या, अनीता,  बेबी, अफसाना खातून, रूही सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *