के.जी.सी.सी.आई की वार्षिक जनरल मीटिंग का आयोजन, विकास जिंदल बने चैम्बर के नये अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर में कुमाऊं गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री (KGCCI) की वार्षिक जनरल मीटिंग (AGM) का आयोजन किया गया। इस दौरान चैम्बर के नए अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध उद्यमी विकास जिंदल का चयन किया गया। एजीएम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी ने नई कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग की गारंटी के साथ उनका स्वागत किया। मंच से अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने चैम्बर की गतिविधियों को मद्देनजर उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए अपने सुझाव दिए | सभी वक्ताओं ने कहा कोविड की पहली और दूसरी लहर के बीच उद्योग जगत के संचालन के लिए जो भी दिक्कतें आईं थीं उन सभी दिक्कतों का सफलता पूर्वक समाधान करने के लिए निवर्तमान् अध्यक्ष  अशोक बंसल और उनकी टीम का धन्यवाद किया। इस दौरान  उद्यमी एयर भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने कहा आने वाली पेशी की ज़िम्मेदारी है कि चैम्बर की उन्नति को और आगे बढ़ाए। उन्होंने चैम्बर के पदाधिकारियों से मीटिंग का समय ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा मैं चैम्बर का सदस्य पहले हूँ, बाकी बाद में । साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष विकास जिंदल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोएक युवा और जुझारू मुख्यमंत्री बताया और उनसे अपनी अपेक्षाएं जताई कि उद्योगों के लिए बिजली की निर्बाध गति से आपूर्ति हो, साथ ही रेल मार्ग, सड़क मार्ग के साथ ही वायुमार्ग का स्ट्रक्चर बेहतर मिले। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंगल विंडो सिस्टम काफी लंबे समय से लागू है लेकिन क्रियान्वयन में नहीं है। हमे अपेक्षा है कि नई सरकार सिंगल विण्डो सिस्टम में उद्योगों को शामिल करें। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीडीजीए और बायोडायवर्सिटी के नाम पर अतिरिक्त अव्यवहारिक कर उद्योगों पर थोपे जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपेक्षा जताई कि राज्य सरकार से हस्तक्षेप करके इस अतिरिक्त  कर को पूरी तरह से समाप्त करे। वहीँ उद्योगों के नक्शे पास कराने के लिए शुल्क देना पड़ रहा है जिसे समाप्त किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *