उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने की ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के साथ बैठक

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में भी महिला कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस की कमेटियां बनाकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी

                           

श्रीमती शर्मा  66 विधानसभा रुद्रपुर के कई ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ले रही थी इससे पूर्व श्रीमती शर्मा का ग्राम हरदासपुर पहुंचने पर महिलाओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया बाद में श्रीमती शर्मा ने महिलाओं की बैठक ली और उन सभी से कांग्रेस के पक्ष में निष्ठा लगन समर्पण के साथ काम करने का आव्हान किया इस अवसर पर रुद्रपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी ,ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान संजीत विश्वास, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, नित्यानंद मंडल, केशव, मंजू राय, सीमा हालदार, सुनीता, रीना, ममता, सोनिया, सुशीला, विनय राय सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *