हल्दूचौड़ – (जफर अंसारी) ग्रामसभा जग्गी के अंतर्गत सामुदायिक विकास भवन डूंगरपुर में स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा के संयुक्त तत्वाधान में लगे एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का विधायक नवीन दुम्का ने शुभारंभ किया इस दौरान विधायक नवीन दुम्का ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की ग्राम प्रधान मीना भट्ट की अध्यक्षता तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चंद्र पांडे के दिशा निर्देशन में लगे स्वास्थ्य शिविर में नाक कान गला आंख के रोगों के अलावा बच्चों को होने वाली बीमारियां तथा स्त्री रोग से संबंधित बीमारियों की जांच की जा रही है तथा उन्हें उचित परामर्श एवं दवाई भी दी जा रही है इस दौरान कम्युनिटी मेडिसिन विभाग राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की टीम ने भी अपनी सेवाएं दी शिविर में डॉ शोभना मित्तल , डॉक्टर नजमुल , डॉक्टर हेम, डॉक्टर रूपाली , डॉक्टर संजय चौहान , गार्गी पांडे , ए के सिंह, भावना जोशी के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी भास्कर भट्ट , पूर्व ग्राम प्रधान भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट , रेवाधर पांडे , पूरन चंद्र जोशी समेत अनेक लोग मौजूद थे |
Related Posts
प्रतिबंधित कछुओं के साथ गदरपुर पुलिस ने एक वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार..
ख़बर शेयर करें -थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा सायं कालीन गस्त के दौरान चौकी महतोष तिराहे पर मुखबिर खास की…
35 किलो गँझे के साथ पुलिस ने किया तीन आरोपीयों को गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -पुलिस ने किया 35 किलो गँझे के साथ तीन युवको को गिरफ्तार….. रामनगर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद…
राज्यस्तरीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए कुल 8 मैच…..
ख़बर शेयर करें -राज्यस्तरीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 8 मैच खेले गए। अंडर 17 वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल पिथौरागढ़…
