सुल्तानपुर पट्टी – (मोहम्मद आसिफ) सूबे के दो-दो दिग्गज केबिनेट मंत्रियों के बाबजूद भी ग्राम सरकरा को जाने वाला मार्ग खस्ता है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है । विधानसभा बाजपुर क्षेत्र के गांव सरकरा में गड्ढों में तब्दील सड़क बच्चों की पढ़ाई ओर आगमन में भी बाधा बन रही हैं। लिहाजा, परेशान ग्रामीण सरकार के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन कर चुके है। लेकिन कोई सुनने को तैयार नही । 23 साल पहले बनी हुई सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में रोष पनपने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शरू होने बाली है। और ग्राम सरकरा से जुड़ने वाले सभी सड़के खराब हो रही है । लोगो को अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानियों का समाना करना पड़ता है। वही स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाजपुर विधानसभा ग्राम सुल्तानपुर पट्टी से सरकरा गांव जाने वाली सड़क करीब 23 साल पहले बनी थी। 6 किलोमीटर के इस मार्ग से रामजीवनपुर हाथी कुंडा, कोसी कांटा, रतनपुरा, जोगीपुरा और पिपलिया गांव से जुड़ता हैं। जन प्रतिनिधियों की अनदेखी की वजह से इस सड़क की अब तक मरम्मत भी नहीं हुई है। आलम ये है कि बारिश का पानी गड्ढों में भरने से सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। सड़क की दुर्दशा को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द ही सड़क बनाने की मांग की।
Related Posts
गुमशुदा छात्र यथार्थ की तलाश जारी, माता-पिता ने की भावनात्मक अपील – “बेटा, जहां भी हो, घर लौट आओ’’….
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी – हल्द्वानी के जीतपुर नेगी इलाके से लापता हुए डीपीएस के नौवीं कक्षा के छात्र…
एनयूसीआई ने घोषित कर दिया हल्द्वानी से अपना प्रत्याशी…
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में 24 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज…
बाइक सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने प्रोफेसर की पत्नी से लूटी चेन
ख़बर शेयर करें -मोदीनगर- मोदीपोन कॉलोनी में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे को ट्यूशन छोड़कर घर लौट रही…
