लालकुआं – (जफर अंसारी) उत्तराखंड प्रदेश में आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं जिनकी आहट अभी से शुरु हो गई है जहां एक और राजनैतिक दलों के नेता जन संपर्क साधने में जुटे हुए हैं तो वही प्रशासन ने भी तय समय पर चुनाव कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने तहसील लालकुआं पहुंचकर अधीनस्थों की बैठक ली जिसके बाद उन्होंने रेलवे कॉलोनी स्थित मतदान बूथ का निरीक्षण किया बाद में उन्होंने डौली रेंज लालकुआं में बनाए जाने वाले बूथ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने बूथ स्थलों का निरीक्षण शुरू कर दिया है उन्होंने बताया कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, बूथ स्थल पर पेयजल, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है साथ ही कोरोना के दृष्टिगत मतदाताओं को परेशानी ना हो और ज्यादा भीड़ भाड़ की वजह से संक्रमण फैलने का खतरा ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान उनके साथ तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Posts
वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 02 वारंटी गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में ऑपरेशन प्रहार, ऑपरेशन क्रैकडाउन तथा…
हल्द्वानी- नाले में बहे बच्चे की पांच दिन बाद मिली लाश, लोगों ने गूल में फंसा देखा शव…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी के शनिबाजार नाले में बहे आठ वर्षीय मासूम का शव रविवार को करीब 12 किलोमीटर…
भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्ज शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी-मुख्यमत्री धाम
ख़बर शेयर करें -काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनपद में 528 स्कूलों का होगा चहुंमुखी विकास-मुख्यमत्री धामी काशीपुर-(सुनील शर्मा) सूबे के…
