चमोली – (जितेन्द्र कठैत) चमोली जनपद के पोखरी ब्लॉक के शरणा चाईं गांव का पंचायत भवन सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूट रहा है। भवन की भव्यता देखकर हर कोई इसकी तारीफ करने में लगा हुआ है। 45×27 फीट की जमीन पर २० लाख की लागत में दो मंजिला पंचायत भवन बनाया गया है। भवन के निचले तल में एक बरामदा, तीन कक्ष हैं। एक कक्ष ग्राम प्रधान कार्यालय, एक कंप्यूटर कक्ष और ग्राम विकास अधिकारी कार्यालय है। तीसरा कमरा आधुनिक सुविधायुक्त अतिथि कक्ष है। जिसमें रात्रि विश्राम की सुविधा भी है। कमरों में टायलेट और बाथरूम अटैच हैं। ऊपरी तल को सभाकक्ष के रूप में बनाया गया है। सरणा चांई की ग्राम प्रधान अंशु देवी ने बताया कि राज्य सेक्टर के मद से 17 लाख रुपये में निर्माण कार्य किया गया। जबकि तीन लाख रुपये में सोलर प्लांट लगाया गया है। जिसमे जनपद चमोली प्रधान संघ के अध्यक्ष ने यह जानकारी दी कि हम पूरे जनपद हर ग्राम पँचायतों में इसी तरह से मॉडल रखेंगे जिससे डिजिटल ग्रामीण भारत की रचना साकार होगी अंशु देवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना भगवान बद्रीनारायणं से की इसके साथ जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र सिंह गुंज्याल ने भी बधाई देते हुए कहा कि पूर्ण बजट का सदुप्रयोग किया गया।
Related Posts
पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स महोदय का पिथौरागढ़ स्थानान्तरण होने पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन..
ख़बर शेयर करें -उधमसिंहनगर-शनिवार को डॉ मंजुनाथ टि सि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर के आदेशानुसार तथा मौजूदगी में पुलिस…
उत्तराखंड- आज होगा 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, तीन सीटों का पहले आ सकता है परिणाम……
ख़बर शेयर करें -लोकसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारियों व सभी…
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में सल्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16.895 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -अल्मोड़ा (उत्तराखंड)। राज्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस ने बड़ी…
