रुद्रपुर (एम सलीम खान) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा के साथ विपक्षी राजनीतिक दलों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस अकेले दम पर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं होगा। प्रियंका ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिसने देश की आजादी के लिए खून नहीं बहाया उन्हें आजादी का अर्थ समझ नहीं आता। उन्होंने रविवार को बुलंदशहर में आयोजित पदाधिकारी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यह बातें कही। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां आयोजित प्रतिज्ञा सम्मलेन में भाग लेने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि हम यहां कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए आए हैं। क्योंकि कांग्रेस ही देश के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व आजादी का सम्मान नहीं करता उसे आजादी का अर्थ नही पता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल विकास नहीं लेकर आईं बल्कि आपसी भाईचारा, एकता और अखंडता भी लाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को बेचने का काम किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अब समय आ गया है जब यूपी से अहंकारी भाजपा सरकार को उखाड़ फैक दिया जाएं।इस दौरान भारी जनसमूह प्रतिज्ञा सम्मलेन में मौजूद था।
Related Posts
समाजवादी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हुआ निधन….
ख़बर शेयर करें -1939 में जन्मे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का अस्पताल में निधन हो गया उनका पार्थिव शरीर…
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मनाई फूलों की होली देशवासियों को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने का दिया संदेश
ख़बर शेयर करें – हरिद्वार (वंदना गुप्ता ) योग गुरु स्वामी रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में आचार्यकुलम वैदिक गुरुकुलम पतंजलि…
विभिन्न धार्मिक समितियों द्वारा निकाली गई शोभा यात्राओ में प्रतिभाग कर सभी शहर और समाज के लोगों का दीं शुभकामनाएं…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- विभिन्न धार्मिक समितियों द्वारा निकाली गई शोभा यात्राओ में प्रतिभाग कर सभी शहर और समाज के…
