रुद्रपुर पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वागत की तैयारी

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) रुद्रपुर पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वागत की तैयारी रुद्रपुर- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर पहुंचेंगे। वही भाजपा नेताओं ने उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की है। भाजपा ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर में उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की गई। वही भाजपाई ने शहर में जगह-जगह उसके स्वागत की तैयारियां की हैं। माना जा रहा है कि नड्डा का यह दौरा आगमी विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के चयन को लेकर वही भाजपा के उम्मीदवारों ने अपनी अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी भी कर ली। नड्डा तय कार्यक्रम के तहत रुद्रपुर विधानसभा पहुच रहें हैं। आपको बता दें कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवारों की लंबी सूची है। हर कोई अपनी उम्मीदवारी पेश करने की तैयारी में है। वही मौजूदा समय में रुद्रपुर विधानसभा सीट से सबसे पहले नंबर भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को यहां से सबसे ज्यादा प्रबल उम्मीदवार माना जा रहा है। वही मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल भी पुनः उम्मीदवार की सूची में शामिल हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो इस बार मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल की मुश्किलें बढ़ सकती है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी माने जाने वाले युवा भाजपा नेता विकास शर्मा भी इसी सीट से दावेदारी की दौड़ में शामिल हैं। उधर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और बंगाली समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तम दत्ता भी रुद्रपुर विधानसभा सीट से दावेदारी में शामिल हैं। माना जा रहा है इस बार के विधानसभा चुनावों में मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल की राह में बड़ी मुश्किलें आ सकती है।जिसका मुख्य कारण यह है कि भाजपा उम्मीदवारों की फेहरिस्त लंबी हो गई है। अब देखना यह है कि भाजपा रुद्रपुर विधानसभा सीट से किस उम्मीदवार पर दाव लगती है। हालांकि देखा जाए तो मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल ने बीते विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गज नेता कहें जाने वाले तिलकराज बेहड को करारी शिकस्त दी थी। वही आम जनता में लोकप्रिय कहें जाने ठुकराल की पुनः दावेदारी को भाजपा के शीर्ष नेता नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की तो उन्हें भी हर वर्ग का समर्थन हासिल है। शिव अरोरा पिछले कुछ सालों से भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। शिव अरोरा ने भी इस बार रुद्रपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतरने का मन बना लिया है। वही आम जनता और युवा वर्ग में भी उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। अगर भाजपा उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाती है तो उनकी दावेदारी को मजबूत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *