हल्द्वानी (ज़फर अंसारी) उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से मेरा सुझाव मेरा चुनाव नाम से एलईडी रथ को कुमाऊँ की 29 विधानसभा सीटों के लिये रवाना किया, इस रथ के जरिये सरकार जनता से सुझाव भी लेगी जिनको बीजेपी अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी, इस रथ में सुझाव पेटियां हैं जिनमे जनता अपने सुझाव डाल सकती है, यही नही इस रथ के जरिये सरकार अपने पिछले 5 साल के विकास कार्यो को लेकर जनता के बीच जायेगी , इन्ही सुझावों के आधार पर आगामी चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया जाएगा । मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी का खनन के मामले में वायरल पत्र के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा की मामले की जांच गहनता से चल रही है, अवैध खनन के मामले पर भी मुख्यमंत्री ने काँग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की “100-100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली” उन्होंने कहा की प्रदेश में अवैध खनन का कोई भी मामला सामने आयेगा तो उसके ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी,
Related Posts
शहर की पाश कालौनी में देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
ख़बर शेयर करें -किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे नकाबपोश बदमाश रूदपुर-(एम् सलीम खान) शहर की एक पाश…
पौड़ी पुलिस का सराहनीय कार्य: खोए मोबाइल और पर्यटक का सामान खोजकर लौटाया….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी – पौड़ी जनपद की पुलिस अपने कर्तव्य पालन के साथ-साथ मानवता और सेवा की मिसाल भी…
नेपाल से आ रहे पांच टन टमाटर, NCCF ने कहा कल से 50 रूपये किलो भाव पर बेचा जायगा…..
ख़बर शेयर करें -सहकारी संस्था एनसीसीएफ ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश नेपाल से आयातित करीब पांच टन टमाटर…
