संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शवपरिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में दी तहरीर

ख़बर शेयर करें -

रामनगर (उधम सिंह राठौर) रामनगर में दो मांह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मिले 42 वर्षीय मुस्तकीम नामक व्यक्ति का शव कोर्बेट पार्क के ढेला रेंज में क्षत विक्षत हालात में मिला था, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी, वहीं मामले का खुलासा न होने पर परिजनों के साथ ही नगर के सैकड़ों लोगों ने मामले के खुलासे को लेकर प्रशासन का घेराव किया। परिजनों ने कहा कि मुस्तकीम पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद इस्माइल जो रामनगर के ईदगाह खताड़ी रामनगर का रहने वाला था. जो दिनांक 7 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे घर से ग्राम ढेला रिजॉर्ट(जिम जंगल ) से अपनी मजदूरी के रूपये लेने की बात कहकर घर से निकला था. किंतु रात तक घर नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी जब मुस्तकीम का कोई पता नहीं लगा तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी. आखिरकार घंटों खोजबीन के बाद ढेला ग्राम में नदी से लगभग 500 मीटर जंगल में लगभग 400-500 मीटर अंदर मुस्तकीम का मोबाइल फोन, चप्पल बीड़ी माचिस मिली तो उसके अगले दिन उक्त जगह पर फिर खोजबीन की गई तो मुस्तकीम की शर्ट और अंडर शर्ट के साथ ही उसका शव भी क्षत-विक्षत हालत में मिला. मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने कहां कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पस्ट नही था ,उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते हमने प्रशिक्षण के लिए भेजा है, लेकिन बहुत सारी जगह से विसरा परीक्षण नही हो पाया. उन्होंने कहाँ कि वर्तमान में वाइल्ड लाइफ लेब देहरादून में विसरा परीक्षण होना शेष है, उसके बाद मौत का असली कारण स्पस्ट हो जाएगा. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *