काशीपुर – ( सुनील शर्मा) भारत सरकार ने योगपुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के प्रयास से आयोजित कार्यक्रम को अजय मिश्रा ‘टेनी जी’ के संरक्षण में, योग गुरू मंगेश त्रिवेदी के निर्देशन से सेवा समर्पण सप्ताह 17 से 24 सितंबर तक आयोजित कार्यक्रम में 71 लाख सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का बड़े स्तर पर आयोजन हुआ। सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के सभी सेनापतियों ,योग शिक्षक व शिक्षिकाओं के सफल प्रयास से महासंघ के आयोजित कार्यक्रम को जनसामान्य की विशेष माँग पर यह घोषित किया कि सेवा समपर्ण सप्ताह को एक ओर हफ्ता बढाया जाएगा । जिसके बाद सभी पदाधिकारियों की सहमति से यह कार्यक्रम 17सितंबर से 7 अक्टूबर तक मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बेबी कौर ने कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई साथ ही कार्यक्रम में मुख्य भूमिका राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोनिका शर्मा ने निभाई ।इस दौरान कार्यक्रम में शामिल लोगों ने नशा मुक्ति समाज आंदोलन अभियान कौशल से जुड़कर शपथ लेते हुए कहा कि हम जीवन में कभी नशा नहीं करेंगे और अपने से जुड़े लोगों को भी नशा करने से रोकेंगे | हम अपने घर परिवार, मोहल्ले, स्कूल, समाज और देश को नशा मुक्त बनाने के लिए इस संकल्प को आगे बढ़ाएंगे और इस अभियान से जुड़ने के लिए सभी को प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर एसपी प्रमोद कुमार, शिव, अक्षय, प्रह्लाद कोडें, कोतवाल पी जोशी, एसएसआई देवेंद्र बिष्ट, एसआई दीपक जोशी संजीव कुमार, रविंद्र बिष्ट, महिला एसआई बीना पपोला, रूबी मौर्या , सुरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह समस्त भारतवासियों को बधाई तो दी है साथ ही अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के 70000 योग वीर, वीरांगनाओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी ।
Related Posts
निर्वाचन आयोग ने पहली बार 1 लाख से अधिक बीएलओ के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं – नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) में पहली बार 1…
नॉर्थ जोन व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए महिला एवं पुरुष टीम को सम्मानित कर किया रवाना……
ख़बर शेयर करें -श्रीनगर- (कश्मीर) में आयोजित व्हीलचेयर बास्केटबॉल नॉर्थ जोन प्रतियोगिता मैं प्रतिभा करने जा रहे खिलाड़ियों को नगर…
वनाग्नि रोकथाम हेतु अदवाणी क्षेत्र में मनाया गया आडा दिवस, जनजागरूकता और सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी – वनाग्नि रोकथाम और वन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग पौड़ी द्वारा अदवाणी…
