लालकुआ ( जफर अंसारी) कोतवाली निकटवर्ती क्षेत्र बेरीपड़ाव स्थित गोलागेट में पिछ्ले लम्बे समय से चल रहे जुए के अड्डे पर एसओजी और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी करके सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां देर शाम लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में एसओजी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने बेरीपड़ाव के खुरियाखत्ता क्षेत्र मे छापामारी कार्यवाही करते हुए जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है हैं, जिनके पास से पुलिस ने 97 हजार 400 रुपये बरामद किये हैं। वही उक्त जुआरियों द्वारा जुआ खेलते समय बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा था जिसको लेकर उक्त जुआरियों पर महामारी अधिनियम के साथ साथ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है पुलिस द्वारा सभी को न्यायालय पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। इधर वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश कुमार सागर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जुआ खेल रहे है जिस पर एसओजी और पुलिस कि सयुंक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई जिसमें 7 जुआरियोंं को पकड़ा गया है जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय पेश करने की कार्रवाई की जा रही है
Related Posts
सरकारी स्कूलों को समृद्ध और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाना है हमारा लक्ष्य: मंत्री ने प्रवेश उत्सव में बच्चों को पहनाई फूलमालाएं…..
पौड़ी – सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को लेकर चलाए जा रहे प्रवेश उत्सव अभियान के तहत प्रदेश के उच्च…
हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भू कानून बनाए सरकार…..
ऋषिकेश- राज्य आंदोलनकारियों ने सशक्त भू कानून की मांग को आवाज बुलंद की है। उन्होंने ऋषिकेश शहर में रैली निकाल…
क्षेत्रवासियों की रेलवे अंडरपास खुलवाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर जिलाधिकारी उदय राज सिंह से की मुलाकात…..
रुद्रपुर- क्षेत्रवासियों की रेलवे अंडरपास खुलवाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर नगर निगम के निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह एवं…
