कालाढूंगी। (जुबैर आलम) फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कोरोनाकाल के दौरान मैदान में डटे मीडिया कर्मियों को हंस फाउंडेशन दिल्ली के माध्यम से भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने कोरोना सुरक्षा किट उपलब्ध कराई। इस दौरान मनोज पाठक ने कहा कि मीडिया कर्मी फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में लगातार मेहमत में जुटे हुए हैं तथा जनता की समस्याओं को सरकार तक तो सरकारी आदेशों उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। पाठक ने कहा उनके द्वारा कोरोनाकाल के दौरान निष्पक्ष रूप से जनसेवा का कार्य करते देख हंस फाउंडेशन ने भी उन्हें यह दायित्व सौंपा है कि वह उनके सौजन्य से दी जाने वाली कोरोना सुरक्षा किट मीडिया कर्मियों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया इसी के साथ आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर एवं बिजली, पानी कर्मी जो दिन रात लोगों की सेवा में जुटे हैं उन्हें भी शीघ्र ही कोरोना सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाएगी।
Related Posts
नेल्सन मंडेला अंतराष्ट्रीय सम्मान से सम्माननित हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. एस पी सुमनाक्षर……
कोटद्वार- भारतीय दलित साहित्य अकादमी गढ़वाल मंडल एवम जनपद कोटद्वार के सयुंक्त तत्वाधान में नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग पॉइंट…
अधिकारियों की छुट्टी पर रोक, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ा तो होगी कार्रवाई : डीएम…..
पौड़ी – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में मानसून सीजन को लेकर संबंधित…
2027 के चुनाव की तैयारियों ने बढ़ाया सियासी तापमान, लालकुआं में शुरू हुआ बाहरी बनाम स्थानीय दावेदारों का घमासान
लालकुआं- विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बचा हुआ है, बावजूद राजनीतिक दलों के तमाम दावेदार ने अभी…
